मुख्यमंत्री उद्यम कांति योजना अंतर्गत कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न
(कटनी)- मुख्यमंत्री उद्यम कांति योजना अंतर्गत समीक्षा बैठक कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट में आयोजित की गयी । बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक इत्यादि की उपस्थिति रही।
बैठक में समीक्षा के दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा सभी बैंको को दिये गये लक्ष्यों के विरुद्ध शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति किये जाने के निर्देश दिये गये । इसके साथ ही यूनियन बैंक शाखा हिझरी कटनी, भारतीय स्टेट बैंक शाखा-तेवरी, मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा कटनी, भारतीय स्टेट बैंक शाखा बडगांव की बैंक शाखाओं के प्रबंधकों द्वार अच्दी प्रगति किये जाने पर प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया।
आयोजित बैठक में एन०आर०एल०एम०, शहरी विकास अभिकरण, जिला अन्त्यव्यसायी वित्त विकास निगम, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी बैंक शाखावार समीक्षा की गयी तथा संबंधित बैंक शाखाओं को दिये गये लक्ष्य के अनुरूप प्रकरणों में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया गया।

