रूचि महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार तहसील बरही में प्रदाय किया गया मानक स्तर का गेंहूं

(कटनी)-  हितग्राही मूलक योजनाओं सहित मूलभूत सुविधाओं का लाभ नागरिकों को दिलानें हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है। नागरिक आपूर्ति निगम कटनी से अनुबंधित ट्रांसपोर्टर श्रीराम ट्रांसपोर्ट कटनी के वाहन द्वारा एक सौ पैतालीस कुंटल घुना गेंहूं खपाने हेतू रुचि महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार तहसील बरही  भेजे जाने की प्राप्त जानकारी को कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा त्वरित संज्ञान में लेते हुए जिला खाद्यय आपूर्ति अधिकारी जिला कटनी को निर्देशित किया गया।

            जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा शिकायत के संबंध में जानकारी दी गई कि प्राप्त शिकायत का क्षेत्रिय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के द्वारा कराई गई। इस दौरान 18 जनवरी को नागरिक आपूर्ति निगम कटनी से अनुबंधित ट्रांसपोर्टर श्रीराम ट्रांसपोर्ट कटनी का वाहन द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान रूचि महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार तहसील बरही जिला कटनी में 25.88 किं्वटल गेहूं प्रदाय मानक स्तर का किया जाना पाया गया। जिसकी पुष्टि दुकान से संलग्न उपस्थित उपभोक्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से की गई। जाँच तिथि को उचित मूल्य दुकान की विक्रेता श्रीमति आराधना मल्लाह एवं सहायक श्री शारदा मल्लाह द्वारा मानक स्तर का गेहूं 18 जनवरी को प्राप्त करके दुकान से संलग्न 520 में से 300 हितग्राहियों को वितरित कर दिया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें