नई दिल्ली में मध्यप्रदेश की कला-संस्कृति और पर्यटन का प्रदर्शन

Advertisement

(भोपाल) मध्यप्रदेश की भील जनजाति के भगोरिया नृत्य की आज नई दिल्ली के लाल किला प्रांगण में हुए भारत पर्व के कार्यक्रम में श्री अजय सिसोदिया के समूह द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। भारत पर्व में मध्यप्रदेश के पर्यटन, हैंडलूम और व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए हैं। मध्यप्रदेश पर्यटन का स्टाल प्राकृतिक, आध्यात्मिक और ग्रामीण पर्यटन पर केन्द्रित है। मृगनयनी एम्पोरियम के स्टाल में प्रदेश के चंदेरी और महेश्वरी वस्त्रों का प्रदर्शन और बिक्री हो रही है। फूड कोर्ट में इन्दौरी पोहा, मालवा का दाल-बाफला, ग्वालियर की कचौड़ी-सब्जी और भोपाली पान विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।  

भारत पर्व में 28 जनवरी को भी भगोरिया नृत्य तथा 29-30 जनवरी को मटकी लोक-नृत्य की प्रस्तुति होगी।

Share this:

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में संचालित पत्थर खदानों और क्रशर संयंत्रों में ब्लास्टिंग के लिए उपयोग होने वाली विस्फोटक सामग्री की निगरानी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में खनि अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला ने खनि निरीक्षक शिशिर यादव के साथ गोपदबनास तहसील अंतर्गत ग्राम बहेरा पश्चिम, अमहवा और उपनी में संचालित स्वीकृत खदानों एवं क्रशर क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित खदान एवं क्रशर क्षेत्रों में विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई। साथ ही खदान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की ब्लास्टिंग गतिविधि केवल सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही नियमों के अनुरूप की जाए। प्रशासन ने साफ किया है कि सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले में संचालित सभी स्वीकृत खदानों एवं क्रशर संयंत्रों का आगामी दिनों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि कहीं भी नियमों के विपरीत गतिविधियां पाई जाती हैं, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसी कड़ी में 18 मई 2026, सोमवार को दोपहर 3 बजे चुरहट एवं रामपुर नैकिन क्षेत्र के खदान संचालकों के साथ उपखंड मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित रखरखाव, ब्लास्टिंग प्रक्रिया की समीक्षा और औचक जांच की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें