कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने किया पाखरियापुरा टोल नाके और बीनागंज में खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण
( गुना )
चांचौड़ा में टिड्डी प्रकोप की आशंका के मद्देनजर, तैयारियों कि की समीक्षा
कलेक्टर श्री एस.विश्वनाथन द्वारा पाखरियापुरा में टोल नाके के कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की जानकारियों के मद्देनजर निरीक्षण कर स्थिति का उक्त टोल नाके और नजदीक बनाये गए क्वारेंटाइन केंद्र का जायजा लिया गया। उन्होंने उक्त टोल नाके का दिन में कम-से-कम दो बार सेनेटाइज करने तथा जिले की उस स्थल पर लगी टीम के शिक्षकों आदि को बदलने के निर्देश दिए।
बाद में उन्होंने बीनागंज के तीन खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचने सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य समस्त प्रबंध करने, तुलाई सही तरीके से करने तथा किसानों को खरीदी केन्द्र में इंतजार नही करना पड़े और न ही उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़े, के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने चांचौडा़ क्षेत्र में टिड्डी दलों के प्रकोप से बचाव हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी श्री राजीव समाधिया ने बताया कि टिड्डी दलों के प्रकोप से सुरक्षा हेतु अनुविभाग में तैयारी पूरी तथा सतर्क हैं। डी.जे., केमिकल के छिड़काव सहित अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं हैं। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा टिड्डी दलों की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचित करने की समझाईश भी दी गयी है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक, अनुविभागीय अधिकारी चांचौडा श्री राजीव समाधिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
