केन्द्रीय मंत्री की पहल पर इफको द्वारा खरीदी केंद्रों पर कृषकों को सेनेटाइजर वितरण
( मुरैना )
किसान कल्याण ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री भारत सरकार एवं सांसद मुरैना श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की पहल पर इफको द्वारा सेवा सहकारी समिति ओछापुरा, सेवा सहकारी समिति टेन्टरा, कृषि उपज मंडी एवं जिला विपणन कार्यालय श्योपुर, प्रेरणा से की। प्रेरणा से कोरोना महामारी की रोकथाम एवं बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें 710 कृषकों, अधिकारी एवं कर्मचारियों को सेनेटाइजर वितरण किया गया तथा रोग की रोकथाम हेतु आवश्यक जानकारी दी गई ।
इफको के फील्ड ऑफिसर अनिल कुमार सिंह और इफको बाजार के विक्रय अधिकारी प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।
