हाई कोर्ट के आदेश के बाद गर्ग चौराहे से लेकर बरही रोड तक हटाए गए स्थाई अतिक्रमण नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता राजस्व अमला व पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
(कटनी) कटनी शहर के मुख्य मार्गों में फैले अतिक्रमण को नगर निगम प्रशासन द्वारा समय.समय पर हटाए जाने की कार्रवाई की जाती है लेकिन शनिवार को माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश उपरांत खिरहनी ब्रिज के नीचे आईस्थाई रूप से शासकीय नाली के ऊपर लोगों द्वारा पक्का निर्माण जैसे सीडी चबूतरा दीवार खड़ी कर दी गई थी ।

इसी कड़ी में आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे के निर्देश पर जेसीबी के माध्यम से ब्रिज के नीचे बने स्थाई अतिक्रमणकर्ताओं को व बरही रोड में फैले अतिक्रमण को हटाया गया इस दौरान नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता राजस्व अमला एवं जिला पुलिस प्रशासन पूरे समय मुस्तैद रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शनिवार दोपहर से शुरू की गई कार्रवाई के दौरान एसडीएम प्रिया चंद्रावत तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव नगर पुलिस अधीक्षक तथा थाना प्रभारी कोतवाली अजय सिंह व अन्य थानों का पुलिस बल भी मौजूद रहा ।कार्रवाई के दौरान नगर निगम के कार्यपालन यंत्री अनिल शर्मा अनिल जयसवाल सुनील सिंह रवि हिनौती शैलेंद्र पयासी केपी सिंह बघेल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे

