स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में शहर को प्रदेश के सबसे स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प इनके दम पर
शहर की रोजाना सफाई कर संक्रमण को नियंत्रित करने वाले बहादुर मित्रों का सम्मान
(कटनी) कटनी जैसे विशाल शहर की प्रतिदिन सुबह और शाम को सफाई करने वाले बहादुर सफाई मित्रों के दम पर स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर को उच्च स्थान दिलाने का संकल्प पूरा हो सकता है अतः ननि के सफाई मित्रों का सम्मान करते हुए सम्मान समारोह में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि सफाई मित्रों को सम्मानित करने में मुझे गर्व महसूस हो रहा है कटनी नगर पालिक निगम की जनता महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा विभागीय अध्यक्ष व पूर्व निगमाध्यक्ष संतोष शुक्ला निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एमआईसी सदस्यों पार्षदों की मौजूदगी में पहली बार शहर की सफाई व्यवस्था का कुशल संचालन कर रहे 45 वार्ड के सभी वार्ड दरोगाओं एवं सफाई मित्रों को कंबल व श्रीफल तथा करोना काॅल के दौरान असमय हुई मृत्यु उपरांत मृत पार्थिव शरीर को उठाने वाले सभी सफाई मित्रों को 2100-2100 सौ रूपये की नगद राशि पुरूस्कार के रूप में प्रदान करते हुये सम्मानित किया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने अपने उद्बोधन में सफाई मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम अपने आप में अपने सफाई मित्रों का सम्मान करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारे मित्रों की सक्रियता से ही शहर साफ और स्वच्छ बना रहता है लेकिन 2023 में हमें और कुशल रणनीति बनाकर अपने शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश का पहले नंबर का शहर बनाने का कार्य करना है जो कि शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे सफाई मित्रों के सहयोग एवं प्रयास से सफल होगा। निगम परिसर में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में शहर के सभी 45 वार्डों के वार्ड दरोगा एवं सफाई मित्रों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि आज शहर में जनप्रतिनिधियों को शहर की जनता द्वारा जो सम्मान प्रदान किया जा रहा है उसमें हमारे सफाई मित्रों का बहुत बड़ा योगदान है वरिष्ठ काॅग्रेस नेता मिथलेश जैन द्वारा अपने उद्बोधन में सफाई मित्रों को संबोधित करते हुये कहा कि प्रातः जब शहर की जनता गहरी नींद में होती है तब हमारे सफाई मित्रों द्वारा शहर को स्वच्छ एवं साफ करने का कार्य पूर्ण कर दिया जाता है तो वहीं युवा समाजसेवी गौरव सूरी द्वारा महात्मा गांधी के विचारों से अपने उदबोधन की शुरूआत करते हुये कहा कि हमें सफाई मित्रों से असमानता का अंतर मिटाना होगा उन्हौने कहा कि यदि सफाई मित्र किसी के घर जाये तो उन्हें यथा उचित सम्मान देने की जरूरत है समारोह में सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी द्वारा किया गया इस दौरान एमआईसी सदस्य सर्वश्री अवकाश जयसवाल डॉक्टर रमेश सोनी श्रीमती बीना बैनर्जी पार्षद सुभाष साहू सुरेंद्र गुप्ता श्रीमती सीमा श्रीवास्तव शकुंतला सोनी संदीप यादव विनोद भुट्टू यादव रागनी गुप्ता नन्हीं बाई गोटिया सुमित्रा रावत सुनीता चौधरी गणमान्य नागरिकों में अज्जू सोनी संजय तिवारी डब्बू रजक सहित मौजूद रहे नगर निगम परिसर में आयोजित सम्मान समारोह का संचालन भजन गायक संजय नाकरा द्वारा किया गया

