MP Election 2023 : चुनाव के पहले विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने भरी हुंकार – विपक्ष पर साधा निशाना और अपनों को दी नसीहत
विकास पुरुष संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा – चुनाव के पहले ही पूरे होंगे सभी विकास कार्य
(भोपाल) मध्यप्रदेश के कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा को जनता के सुख दुख की पल-पल की खबर रखने वाले सबसे ज्यादा संवेदनशील लोकप्रिय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की विधानसभा होने का गौरव प्राप्त है। श्री पाठक जी को विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं पूरे प्रदेश में संजू भैया के नाम से जाना जाता है।

जैसा कि नाम से स्पष्ट समझ में आता है की प्रधान सेवक होने के नाते संपूर्ण क्षेत्र की प्रत्येक समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से किए जाने के कारण ही इस नाम से सभी लोग भली भांति परिचित है।

समस्या चाहे जो भी हो, व्यक्तिगत हो, सामाजिक हो, राजनीतिक हो या अन्य किसी क्षेत्र की विधायक जी के द्वारा संज्ञान में आते ही उसे तुरंत समाधान करने का प्रयास किया जाता है और उन्हें सफलता भी मिलती है। संजू भैया अपनी विधानसभा क्षेत्र को ना केवल राजनीतिक रूप से बल्कि उसे अपने पारिवारिक रूप से ध्यान रखते हुए लगातार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहते हैं। यह कहना अनुचित नहीं होगा की सोते समय भी उनको क्षेत्र के बारे में ही स्वप्न आते है।
इसे भी देखे :- https://images.app.goo.gl/n2K4cPZtRbkeda8D8
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर परिषद कैमोर द्वारा 100 मीटर ऊंचे ध्वज का उद्घाटन विधायक श्री पाठक जी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल चुनाव भी होना है। फिर से आपको चयन भी करना है कि सरकार कैसी हो ? और आपके विधानसभा का सेवक कैसा हो? मैंने कभी विधायक के रुप में काम नहीं किया है, मैंने विधानसभा क्षेत्र के प्रधान सेवक के रूप में कार्य किया है।
चाहे बुजुर्गों की सेवा करने का अवसर रहा हो या बीमारों की बीमारियों को हल करने का मौका रहा हो या बेटियों का ब्याह करने का अवसर रहा हो या चाहे बच्चों की शिक्षा प्रदान करने का या क्षेत्र के विकास का अवसर रहा हो, हमने प्रधान सेवा की भूमिका में अपने आप को प्रधान सेवक मानते हुए लोगों की सेवा करने का कार्य किया है। आपको फिर से तय करना है कि किसे अपना प्रधान सेवक चुनना है। यदि मैने आपकी सेवा की है तो आपके आशीर्वाद पर पूरा अधिकार मेरा होना चाहिए।

विधायक ने पार्टी और जन प्रतिनिधियों को दी नसीहत
श्री पाठक जी ने पार्टी और जन प्रतिनिधियों को नसीहत देते हुए कहा कि आप भी अपना आचरण बहुत अच्छा रखिएगा। उन्होंने कहा आप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या पार्षद बन गए हैं तो बहुत बड़े बन गए हैं, आपके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। आपके अच्छे शब्द ,अच्छे कार्य, अच्छा व्यवहार ही पार्टी के लिए मजबूती का कार्य करेगा। आप यदि गलत आचरण व्यवहार करेंगे तो उसका खामियाजा पार्टी को और मुझे भुगतना पड़ेगा इसलिए आप लोग अपना काम सेवाभाव से ईमानदारी पूर्वक कीजिए।
चुनाव में खिलाफ लड़ने वालों को दी खुली चुनौती
उन्होंने अपने खिलाफ चुनाव लड़ने वालों को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि पहले मंच पर आकर बोलिए कि आप ने भाजपा की योजनाओं का लाभ नहीं लिया है। वर्तमान में हर व्यक्ति चाहे वह विपक्षी ही क्यों ना हो? माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार की योजनाओं में से किसी न किसी योजना का लाभ जरूर लिया होगा। उन्होंने कोरोना का उल्लेख करते हुए कहा कि कोरोना काल में नरेंद्र मोदी की सरकार ने लोगों को निशुल्क वैक्सीनेशन, खाद्यान्न आदि सुविधाएं सभी को बिना भेदभाव के उपलब्ध कराई है।
इसे भी देखे : – पिता सत्येंद्र पाठक की स्मृति में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बनवाया सर्वसुविधायुक्त अस्पताल , सीएम शिवराज ने किया शिलान्यास

विधायक बनना भ्रष्टाचार करना कमीशन खाने का पद नहीं
विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक जी कहा कि विधायक बनना भ्रष्टाचार करने और कमीशन खाने का पद नही है। यह सेवा का पद है, सेवा भाव लेकर सेवक का काम करना है। श्री पाठक जी ने मंच से घोषणा की कि चुनाव के पूर्व सभी विकास कार्य पूरे करा लिए जाएंगे। कैमोर बाईपास, विजयराघवगढ़ बाईपास, आईटीआई, स्टेडियम, कॉलेज, सड़क, अस्पताल, “घर घर नल घर घर जल” आदि सभी कार्यों को चुनाव के पहले पूरा कर लिया जाएगा। चुनाव आते-आते सभी कार्य पूर्ण कर देंगे। किसी के लिए कोई कार्य नहीं छोडूंगा।
इन कार्यों की वजह से संजू भैया को हराना है नामुमकिन
गांव में किसी भी परिवार में सदस्य की मृत्यु होने पर तत्काल आर्थिक सहायता अंतिम संस्कार के पहले उनके घर पहुंचा कर दी जाना उनकी सबसे ज्यादा लोकप्रियता का कारण है। उनके द्वारा क्षेत्रवासियों के उपचार के लिए चिरायु हॉस्पिटल भोपाल को बरही में कैंप लगवा कर सभी क्षेत्रवासियों का निशुल्क इलाज कराना अपने आप में उनकी पारिवारिक सोच का स्पष्ट परिणाम झलकाता है।

प्रतिवर्ष उनके द्वारा अपने पैतृक निवास “पापा जी की बिरुहली” में सभी क्षेत्रवासियों को ससम्मान आमंत्रित कर उनकी बातों को सुनना और प्रेम सहित भोजन कराना अपने आप में ना केवल मध्यप्रदेश में बल्कि पूरे देश में अनूठा कार्य है। यदि किसी परिवार में गमी हो जाती है तो अपने व्यस्ततम क्षणों में से समय निकालकर उनके यहां पहुंच कर दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना देना सभी क्षेत्र वासियों का दिल जीत लेता है।

बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर दिलाना भी उनकी प्राथमिकता रही है। क्षेत्र में तो विकास की गंगा बह रही है जो उनकी मेहनत और कार्यकुशलता का ही परिणाम है। ऐसे बहुत से कार्य हैं जिनकी वजह से क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जाती है और उनके विरोधी भी अंतर्मन में उनकी प्रशंसा करते हुए नहीं थकते हैं।

चुनाव में भी वे बड़े सहज एवं सरल भाव से मां बहनों एवं बुजुर्गों से मिलते हैं, उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, उनके द्वारा चाही गई मदद उपलब्ध कराते हैं जिसका परिणाम यह है कि उन्हें चुनाव में हराना ना केवल मुश्किल बल्कि नामुमकिन है।
(संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
