कन्या शिक्षा परिसर पवारखेड़ा में विभिन्न कक्षाओ में रिक्त सीटो के लिए आवेदन 15 जून तक आमंत्रित –
( होशंगाबाद )
प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पवारखेड़ा ने बताया है कि कक्षा 7 वी में 40, 8 वी में 24, 10 वी में 39, 11 वी में 39 एवं 12 वी में 42 रिक्त सीट की पूर्ति हेतु केबल अनुसूचित जनजाति की छात्राओं से 15 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन पत्र पूर्व कन्या शिक्षा परिसर सेवा स्कूल के सामने हरियाली चौराहा के पास होशंगाबाद में सांय 5 बजे तक जमा किये जा सकते हैं। सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश परीक्षा 17 जून दिन रविवार को होगी।
