जेसीबी के माध्यम से चाॅडक चौक के आसपास स्थित सभी अतिक्रमण हटाए गए
(कटनी) कटनी नगर पालिक निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार जारी है इसी कड़ी में शुक्रवार को चांडक चौक स्थित अस्थाई रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण प्रभारी शैलेंद्र पयासी ने बताया कि चांडक चौक के आसपास लोगों द्वारा चबूतरा टीन सेट टपरे ठेले लगाकर अस्थाई रूप अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा यातायात को प्रभावित किया जा रहा था जिसे देखते हुए जेसीबी के माध्यम से चाॅडक चौक के आसपास स्थित सभी अतिक्रमण हटाए गए इस दौरान कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा सहायक यंत्री सुनील सिंह उपयंत्री रवि हिनौते सहित स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता मौजूद रहा।

