जन जागरूकता रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश उच्च पायदान पर पहुॅचे शहर- महापौर प्रीति संजीव सूरी
(कटनी) कटनी स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में नगर को उच्च पायदान पर पहुंचाने हेतु महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के निर्देश एवं निगमायुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे के मार्गदर्शन में रोजाना स्वच्छ्ता के विभिन्न मापदंडों के अनुरूप नगर की सफाई व्यवस्था के साथ ही विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाकर नागरिकों में स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन आदेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम प्रशासन एवं उसकी सहयोगी संस्था द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रोजाना स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाकर नागरिकों में स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया जा रहा है इसी क्रम में सहयोगी संस्था द्वारा विगत दिवस वार्ड क्रमांक 1 बालगंगाधर तिलक वार्ड की विभिन्न बस्तियों व गलियों में जन जागरूकता रैली के माध्यम से नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने एवं अपने घरों के आसपास साफ.सफाई बनाए रखने 3 डस्टबिन के बारे में जानकारी प्रदाय की जाकर घरों से निकलने वाले गीले सूखे एवं हानिकारक कचरे को अलग.अलग डस्टबिन में रखने तथा अलग अलग ही निगम के कचरा वाहन में देने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की जानकारी दी गई
