17 पॉव अंग्रेजी शराब जप्त
( शाजापुर )
कलेक्टर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण एवम् विक्रय पर रोक लगाने के उद़देश्य से विगत 20 मई 2020 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सलसलाई क्षेत्र में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 17 पॉव अंग्रेजी शराब जप्त की गई। जप्त शराब के संबंध में आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गए। अवैध शराब धारण करने पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध के विवेचना में लिया गया।
इस दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्री सुरेश पटेल, आबकारी उपनिरीक्षक श्री प्रतीक गुप्ता, आबकारी आरक्षक श्री दिनेश कुमार कौशिक, आबकारी आरक्षक श्री अंतराम पन्द्रे, आबकारी आरक्षक श्री अमित शर्मा मौजूद थे।
