शिवराज सरकार की भिंड से किया विकास यात्रा का आगाज, 21 दिनों में 230 विधानसभा सीटों पर करेगी फोकस

(भोपाल) मध्य प्रदेश में आने वाले 8 महीने राजनीति के लिए बेहद अहम हैं। यहां विधानसभा चुनाव का ऐलान होगा। इस बीच सभी राजनीतिक दल चुनावी प्रचार की तैयारियों में तेजी से जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में विकास यात्रा शुरू कर रही है। इस विकास यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड जिले से और आरंभ की गई है। भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा कटनी से यात्रा आरंभ की गई है। हालांकि है एक सरकारी यात्रा है इसीलिए पार्टी फ्रंट में आकर इसमें शामिल नहीं होगी। इस विकास यात्रा की खास बात यह है कि यात्रा संत रविदास जयंती से शुरू की गई है ल भिंड वहीं क्षेत्र है, जहां साल 2018 के चुनाव में तत्कालीन मंत्री लाल सिंह आर्य चुनाव हार गए थे। इस विधानसभा सीट में जहां दलित बहुतायत मिलते हैं। वहीं, सवर्णों की संख्या भी कम नहीं है। ऐसे में भाजपा नहीं चाहती कि साल 2023 के चुनाव में पार्टी किसी प्रकार से कमजोर हो।

हारी हुई सीटों पर रहेगा फोकस

साल 2018 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हारी थी, इस विकास यात्रा में उन क्षेत्रों में विशेष फोकस किया गया है। 21 दिन की यात्रा में 230 विधानसभा टारगेट किया जाएगा। 5 फरवरी से शुरू हो रही है विकास यात्रा 21 फरवरी तक चलेगी। यात्रा प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों तक पहुंचेगी। इस यात्रा को निकालने के पीछे सरकार का लक्ष्य है कि सभी शासकीय योजनाओं को गांव-गांव तक जन-जन तक पहुंचाया जाए। यात्रा के दौरान सरकारी विभाग भी ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ देंगे। यात्रा के दौरान सरकार अपने विकास कार्यों को जनता तक लेकर जाएगी। इसके साथ ही जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। विकास यात्रा 230 विधानसभा सीटों के 1070 मंडल, 64,100 बूथ, औसत 210 घंटे तक होगी। इसके लिए करीब 1 करोड़ कार्यकर्ता और 5 करोड़ आम जनता की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री रोज होंगे यात्रा में शामिल

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान रोज यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि वे दिनभर किसी एक विधानसभा क्षेत्र में यात्रा में शामिल नहीं होंगे। मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों में जाकर यात्रा में शामिल होंगे। पार्टी ने जिस आधार पर प्लान बनाया है उसके मुताबिक मुख्यमंत्री एक दिन में दो या तीन जिलों में जाकर विकास यात्राओं में शामिल होंगे। वे सभाएं भी लेंगे। मुख्यमंत्री उन विधानसभा क्षेत्रों में विशेष फोकस करेंगे, जहां भाजपा विधायक नहीं है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें