12 फरवरी को साधूराम विद्यालय में होगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन
(कटनी) कटनी नगर पालिक निगम द्वारा मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह का आयोजन दिनांक 12 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से साधुराम उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर मैदान में 43 वर-वधुओं के वैवाहिक रस्म अदायगी का कार्य संपन्न किया जाएगा। जिसमें नगर निगम से संबंधित आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त द्वारा जारी किए गए निर्देशों में विवाह निकाह से संबंधित सभी पात्र वर वधु के विवाह संपादन प्रमाण पत्र एवं चेक वितरण तथा शासन के निर्देशानुसार जिम्मेदारी पूर्वक सामग्री प्रदान करवाने एवं वर वधु के परिजनों से समन्वय बनाकर कार्यक्रम स्थल पर सभी जनप्रतिनिधियों वार्ड पार्षदों आदि की कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था सुनिश्चित कराने सहित शुद्ध पानी एव स्वागत हेतु फूल माला आदि आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश जारी किए गए हैं।
