कलेक्टर के निर्देश पर जल जीवन मिशन की अनुबंधित एजेंसी को नोटिस जारी
तय समय सीमा पर कार्य नही कराने के आरोप में मांगा गया स्पष्टीकरण
(कटनी) – जल जीवन मिशन के कार्यो में तय समय पर वांछित प्रगति और कार्य पूर्ण नहीं करने वाली अनुबंधित निर्माण एजेंसी के विरूद्ध कार्यवाही करने के कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश के बाद अनूपपुर जिले के मेसर्स अरविंद एसोसिएट्स वर्कस बिहारी कालोनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
लोक स्वास्थ्य और यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में संबंधित निर्माण एजेंसी को दिये गये कार्य को तत्काल पूर्ण कर सूचित करने के निर्देश दिए गये है। अन्यथा अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही की जावेगी। मेसर्स अरविंद एसोसिएट्स वर्कस बिहारी कालोनी को जारी कारण बताओ नोटिस मे उल्लेखित किया गया है कि विकासखण्ड ढीमरखेड़ा की पचपेढ़ी, देवरी मंगेला मे नल-जल योजना के निर्माण हेतु 02 सितंबर 2022 को कार्यादेश दिया गया था। जल जीवन मिशन की जनवरी माह में आयोजित बैठक मे 3 माह व्यतीत होने के पश्चात मात्र 10 प्रतिशत कार्य होने की जानकारी प्राप्त हुई, जबकि आपने अपूर्ण कार्यो की कोई जानकारी नहीं दी गई। जिससे कार्य के प्रति संस्था की लापरवाही प्रतीत होना पाया गया।
इसी प्रकार जल जीवन किशन की बैठक मे कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशानुसार मेसर्स अरविंद एसोसिएट्स वर्कस बिहारी कालोनी को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। परंतु कंपनी द्वारा समुचित उत्तर नहीं दिये जाने व ग्राम पचपेढी में 40 प्रतिशत एवं देवरी मंगेला में 55 प्रतिशत ही कार्य करने पर, नोटिस जारी कया जाकर कार्य में प्रगति लाते हुए शीध्र पूर्ण करनें अन्यथा अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही का लेख किया गया है।

