प्रवासियों हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पांच दिवसीय शिविर आयोजित

कटनी  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अचल कुमार पालीवाल के मार्गदर्शन में कोविड-19 कोरोना संक्रमण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पलायन होकर कटनी जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रवासी मजदूरों की सहायता हेतु पीरबाबा बायपास राजमार्ग पर 5 दिवसीय आपदा पीडि़त मजदूरों की सहायता हेतु विधिक सेवा एवं हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।

             उक्त संबंध में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कस्तवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई शुक्रवार को पांच दिवसीय शिविर का समापन हुआ। उपरोक्त सहायता शिविर एवं हेल्प डेस्क के माध्यम से हजारों की संख्या में बसों, ट्रकों, आटो, पैदल पलायन कर रहे मजदूर उनके परिवार की महिलाओं एवं बच्चों को पैरालीगल वालेंटियर्स अंजू रेखा तिवारी, पार्थ सामाधिया, आराधना तिवारी, मीना सोनी, शिवम् दुबे, कु0 लता खरे, शहनाज बेगम ने अपना सहयोग प्रदान करते हुए खाद्य सामग्री, ग्लूकोज, पेयजल, दवाईयां एवं साबून, मास्क आदि का भी वितरण किया।

            इस शिविर के माध्यम से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कस्तवार ने प्रवासी व जरुरतमंद व्यक्तियों को जानकारी देते हुये बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निःशुल्क नंबर-15100 पर कॉल करके पीडि़त व्यक्ति विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उक्त शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण कृष्णमित्र तिवारी, ललिता सिंह बघेल, हदयराज मेहरा, सचिन कुमार साहू, संदीप मिश्रा, नीरज तिवारी, संतोषी लाल चौधरी उपस्थित होकर पलायन कर रहे मजदूर परिवारों को अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें