भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कोरोना वारियर्स के लिए किट वितरण

कटनी  भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप चांडक ने प्रबंधक अमित कुमार एवं एलडीएम अमीनाथ महली के साथ कलेक्टर कार्यालय के अग्रिम पंक्ति के करोना वारियर्स के लिए कलेक्टर शशिभूषण सिंह को क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से किट (सेनेटाइजर, गलवस, मास्क, हेड मास्क) प्रदान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने कलेक्टर श्री सिंह को जानकारी में बताया कि एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जिले के सभी थाना में भी करोना वारियर्स के लिए किट के वितरण का कार्य जारी है। लाकडाउन प्रथम में भी क्षेत्रीय प्रबंधक श्री चाण्डक ने स्वप्रेरणा से स्टाफ सदस्यों के सहयोग से लंच पैकेट का वितरण स्वयं किया था। उनका सामुदायिक सेवा के प्रति संवेदनशीलता सराहनीय है। एलडीएम अमीनाथ महाली ने बैंक द्वारा जिले में ग्राहक सेवा केन्द्रों के माध्यम से किए जा रहे भुगतान के बारे में कलेक्टर को अवगत कराया।

            शुक्रवार को ही क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय एसबीआई के चीफ मैनेजर चंद्रशेखर के द्वारा भारतीय स्टेट बैंक कलेक्टोरेट ब्रांच कटनी के मैनेजर जितेंद्र जायसवाल ने पुलिस पट्रोल पम्प में काम करने वाले स्टॉफ के लिए पुलिस लाइन पहुँचकर मास्क, हैंड ग्लव्स एवं सैनिटाइजर रक्षित निरीक्षक लवली सोनी को प्रदाय किये, जिससे कोरोना संक्रमण काल मे संक्रमण से बचाब हो सके।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें