Google Free Course : गूगल के इन फ्री कोर्स के आगे , बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटीज की डिग्री है फेल ! करने पर लाइफ हो जाएगी सेट

(भोपाल) आजकल की बच्चों की पढ़ाई अभिभावको की जेब पर भारी पड़ रही है। हायर एजुकेशन की तो इनकी फीस लाखों तक हैं, जिसे हर छात्र के लिए अफोर्ड कर पाना मुश्किल पड़ जाता है। अगर छात्र कैसे भी करके डिग्री ले भी लेते हैं तो नौकरी मिलना किसी पहाड़-सी लगती है। ऐसे में अगर बात करें डिजिटल एजुकेशन की तो इसने छात्रों को भारी-भरकम फीस से तो करीब-करीब छुटकारा मिल ही जाता है। जिस कोर्स की पढ़ाई के लिए छात्रों को लाखों रुपये देने पड़ते थे वो डिजिटल एजुकेशन ने मात्र कुछ हजारों में उपलब्ध करा दी है। आजकल के युवाओं में डिजिटल पढ़ाई को लेकर क्रेज बढ़ गया है। डिजिटल पढ़ाई छात्रों के लिए बेहद सुविधाजनक है। छात्र कभी भी किसी भी समय डिजिटल पढ़ाई कर सकते हैं।  ऐसे ही गूगल के कुछ कोर्स है  जिसे करने के बाद आप अपनी लाइफ में अच्छी कमाई कर सकते हैं।  गूगल इन कोर्सों के लिए कोई फीस भी नहीं लेता मतलब कि ये बिल्कुल फ्री हैं।

वर्तमान परिवेश में गूगल के जरिए किसी भी सवाल का जवाब जान सकते हैं।  गूगल आज ज्ञान का भंडार है, जिससे हम जितना चाहे ज्ञान ले सकते हैं वो भी अपने टाइम के मुताबिक। गूगल दुनिया की सबसे बड़ी टेक्निकल कंपनी है जो हर देश में मौजूद है और करीब-करीब हर भाषा में उपलब्ध है। गूगल के प्लेटफार्म पर कई सारे फ्री ऑनलाइन कोर्स  उपलब्ध हैं। गूगल इन कोर्स को करने के बाद छात्रों को सर्टिफिकेट भी देती है। गूगल के इन कोर्सों को आप कहीं भी बैठकर आसानी से सीख सकते हैं। साथ ही इसे अपनाकर आप बेहतरीन कमाई भी कर सकते हैं।

1. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स (Artificial Intelligence Course)

अगर आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI इंटरेस्ट है और आप इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो गूगल आपके लिए फ्री में ऐसे कई कोर्स उपलब्ध करवा रहा है जिसके जरिए आप AI की बेसिक सीख सकते हैं। इनमें से एक ‘AI बेसिक्स’ का कोर्स हैं। बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फ्यूचर में बहुत कारगर साबित होगी। इसलिए इसके बारे में बेसिक जानकारी आप इस कोर्स के जरिए सीख सकते हैं।

2 डिजिटल मार्केटिंग कोर्स (Digital Marketing Course)

आजकल डिजिटल मार्केटिंग युवाओं के लिए अच्छी कमाई का जरिया बन रहा है। इस कोर्स को अगर आप किसी कॉलेज या संस्थान से करते हैं, तो उसके लिए आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं जबकि गूगल से कोर्स ऑनलाइन बिल्कुल मुफ्त सीखा रहा है। साथ ही इस कोर्स के लिए सर्टिफिकेट भी दे रहा है। छात्र इस कोर्स को कहीं से भी अपने मोबाइल या लैपटाप पर पूरा सीख सकते हैं। ध्यान दें कि इस कोर्स पूरा सीखने के बाद आपको एक छोटा-सा टेस्ट देना होगा, इसके बाद टेस्ट पास करने पर आपको सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

3 मशीन लर्निंग कोर्स (Machine Learning Course)

यदि आपकी मन मशीनों को समझने व उन्हें रिपेयर करने में ज्यादा लगता है तो आप गूगल की मशीन लर्निंग कोर्स अपना सकते हैं। इस कोर्स से आप इसकी बेसिक चीजों को सीख सकते हैं। बता दें कि ये कोर्स भी गूगल पर मुफ्त में उपलब्ध है। गूगल से आप वीडियो के जरिए पढ़ाई कर धीरे-धीरे इसके बारे में समझ सकते हैं। साथ ही आपको ये सुविधा मिलती है कि अगर आपको एक बार में कोई चीज समझ नहीं आती है तो आप इसे दोबारा भी देख सकते हैं और अच्छे से समझ सकते हैं।

4. बिजनेस कोर्स (Business Course)

आजकल सूई से लेकर बड़ी-बड़ी कार फोन या लैपटॉप के जरिए एक क्लिक पर ऑडर किया जा सकता है। इसे ऑनलाइन बिजनेस का नाम दिया जाता है। किसी भी बिजनेस का ऑनलाइन होना आजकल बेहद आवश्यक है। आप अपने कारोबार को ऑनलाइन कैसे ले जा सकते हैं? इसके लिए क्या स्ट्रैटजी अपनानी चाहिए? इससे संबधित कोर्स भी गूगल पर फ्री में उपलब्ध है। यह तीन घंटे का कोर्स है। इसमें बिजनेस स्ट्रैटजी, ई-कामर्स, ई-मेल मार्केटिंग, लोकल मार्केटिंग, सोशल मीडिया की स्ट्रैटजी जैसी बातें फ्री में सीख सकते हैं। इस कोर्स के बाद आप अपना कारोबार बढ़ा सकते हैं या फिर किसी के बिजनेस में मदद कर उससे अपनी फीस वसूल सकते हैं।

5. स्पीकिंग कोर्स (Speaking in Public)

अगर आप पब्लिकिली बोलने में झिझकते हैं या फिर आपको डर लगता है तो गूगल का यह कोर्स आपकी मदद करेगा। ये कोर्स भी गूगल पर एकदम फ्री उपलब्ध है। इस कोर्स के बाद आप किसी कार्यक्रम के होस्ट बन बढ़िया पैसे कमा सकते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें