समय सीमा पर नगर निगम की स्वामित्व वाली दुकानों का किराया जमा करें बकायादार महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने की अपील

Advertisement

(कटनी) कटनी वित्तीय वर्ष 2022 23 समाप्ति की ओर है जिसको दृष्टिगत रखते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने बकायेदारों से अपील करते हुए कहा कि नगर पालिक निगम स्वामित्व की विभिन्न स्थानों में निर्मित दुकानों से किराए की शत.प्रतिशत बकाया राशि जमा कर शहर विकास में अपनी सहभागिता निभाएं तो वही प्राधिकृत अधिकारी बाजार द्वारा नगर निगम स्वामित्व की विभिन्न दुकानों में निर्मित दुकानों से किराए की शत.प्रतिशत वसूली के क्रम में 50 हजार से बड़े बकायेदारों को किराए की संपूर्ण राशि नगर निगम कोष में जमा कराए जाने हेतु संबंधित दुकानदारों को सूचना प्रेषित की गई है। समय सीमा में राशि जमा ना होने पर नगर निगम स्वामित्व की दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए समस्त बकायेदारों को समय अवधि में बकाया राशि जमा करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें