विभिन्न योजनाओं के तहत 112 लाख से अधिक की ऋण राशि वितरित
जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
(कटनी) – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में नीमच में आयोजित राज्यस्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का जिले के जिला पंचायत कटनी सभागार मे जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर मुख्यमंत्री के संबोधन को देखा व सुना गया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन द्वारा विभिन्न ऋण योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृत पत्र प्रदान कर व्यवसाय प्रारंभ करने, व्यवसाय मे तरक्की करने तथा अन्य लोगों को भी अपने व्यवसाय से रोजगार उपलब्ध कराने प्रेरित किया।
जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को 112.10 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया। जिसमें जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के विभिन्न योजनाओं द्वारा 8 हितग्राहियों को 58 लाख रुपये, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद पंचायत कटनी के ग्राम टिकरिया की राधा स्व सहायता समूह को 3 लाख रुपये तथा ग्राम पिलौंजी स्थित दुर्गा स्व सहायता समूह को 1.5 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया। डूडा शहरी विभाग द्वारा चार हितग्राहियों को ई-रिक्शा विक्रय हेतु 7.60 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया।

साथ ही आदिम जाति टंट्या मामा एवं बिरसा मुण्डा योजना के तहत 4 हितग्राहियों को 7 लाख रुपये की ऋण राशि तथा खादी ग्रामोद्योग की पीएमईजीपी योजना के तहत 3 हितग्राहियों को 35 लाख रुपये की ऋण राशि के चौक का वितरण किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक शबाना बी, रोजगार अधिकारी डीके पासी, सहायक प्रबंधक संतोष शिवहरे सहित बड़ी संख्या मे हितग्राही मौजूद रहे।

