आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे ने आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Advertisement

(कटनी) कटनी नगर पालिक निगम आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे द्वारा नगर निगम के अंतर्गत आने वाले लोक निर्माण जलकर राजस्व स्वास्थ सहित अन्य विभाग प्रमुखों के साथ एक अति आवश्यक समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिसमें आयुक्त द्वारा निर्धारित समय पर कार्य न करने वाले अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश प्रदान किए। तो वहीं आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे के द्वारा राजस्व वसूली जलकर वसूली में और तेजी लाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के चंद दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में निर्धारित लक्ष्य समय सीमा पर पूर्ण किया जाए। इस दौरान कार्यपालन यंत्री शैलेश जायसवाल केपी शर्मा उपयंत्री सुनील सिंह अश्वनी पांडे स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक अनिल जायसवाल पी बघेल मोना करेरा संजय मिश्रा शैलेंद्र पयासी मृदुल श्रीवास्तव विक्रांत ब्राह्मण सहित अन्य विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें