मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जाँच के दिये निर्देश

मृतकों के परिजन को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की राहत राशि
पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री श्री चौहान

(इंदौर) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर में पुरानी निजी बावड़ी के धँस जाने से 11 व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अनेक प्रयासों के बाद 11 नागरिकों को बचाया नहीं जा सका। घटना की जाँच के निर्देश दिए गए हैं। सरकार संवेदनशील है और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। घटना की जानकारी मिलते ही निरंतर इंदौर प्रशासन के संपर्क में रह कर रेस्क्यू कार्यों की जानकारी ली गई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि घटना में दिवंगत लोगों के परिजन को 5-5 लाख रूपए की राहत राशि प्रदान की जाएगी। घायलों के नि:शुल्क उपचार के साथ 50-50 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें