जनप्रतिनिधियों का परिचय पत्र ई-पास के रूप में होगा मान्य-कलेक्टर
( शहडोल )
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह ने श्री योगेन्द्र सिंह (बाबा) विधायक के द्वारा जनप्रतिनिधियों के परिचय पत्र को ई-पास के रूप में मान्य किए जाने संबंधी की गई मॉग के विषय में अपर मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देश के तहत जिले के समस्त विधायको को पत्र जारी कर कहा है कि विधानसभा द्वारा जारी जन प्रतिनिधियों के परिचय पत्र ई-पास के रूप में उपयोग एवं मान्य किए जायेंगे। अलग से ई-पास जारी करने की आवश्यता नही होगी।
