पिता के आग्रह पर बच्चे का पहले बर्थडे को स्पेशल बनाने केक लेकर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी –

( जबलपुर )

एक वर्ष के अपने बच्चे के जन्मदिन पर नहीं पहुंच पाने की एक पिता की विवशता को प्रशासनिक अधिकारियों ने खुशियों में बदल दिया।
कोरबा में पावर प्लांट में तैनात हेमंत विश्वकर्मा ने अपर कलेक्टर संदीप जी.आर. को मोबाइल पर संदेश भेजकर अपनी अनिवार्य सेवा की वजह से बेटे मास्टर अथर्व के पहले जन्मदिन पर जबलपुर नहीं पहुंच पाने की विवशता व्यक्त की थी और उनसे अथर्व के पहले जन्मदिन को स्पेशल बनाने का आग्रह किया था।
अपर कलेकटर ने यह संदेश रांझी एसडीएम तक पहुंचाया और आज रविवार की देर शाम एसडीएम रांझी मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर अनुराग तिवारी एवं तहसीलदार रांझी राजेश सिंह अपने साथ केक लेकर मस्ताना चौक स्थित उस घर पहुंचे जहां लॉकडाउन के कारण हेमंत विश्वकर्मा का परिवार पिछले दो माह से रह रहा है।  इन अधिकारियों ने न केवल मास्टर अथर्व को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी बल्कि अपनी मौजूदगी में केक भी काटा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें