विस्थापित परीक्षार्थी वर्तमान में जिस जिले में निवासरत है वहा से

( होशंगाबाद )

मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा में हो सकेंगे सम्मिलित, अन्य जिले से शेष परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी 28 मई तक आनलाइन कर सकेंगे आवेदन

 माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 9 जून से आयोजित होने वाली हायर सेकेण्ड्री, हायर सेकेण्ड्री व्यवसायिक, हायर सेकेण्ड्री (अंधमुक बाधिर) की शेष परीक्षाओं में, लाकडाउन अथवा अन्य कारणो से कतिपय परीक्षार्थी अपने निवास के वर्तमान स्थान से अन्य स्थानो पर विस्थापित हुए हैं ऐसे परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित न हो, इस उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा निर्णय लिया गया है कि विस्थापित परीक्षार्थियों को विशेष परिस्थितियों में वर्तमान में परीक्षार्थी जिस भी जिले में निवासरत है, वहीं से परीक्षा में सम्मिलित हो सकते है।
ऐसे परीक्षार्थी जो शेष परीक्षाएं अन्य किसी जिले से देना चाहते हैं वे दिनांक 25 मई सांय 4 बजे से 28 मई तक आन लाईन आवेदन एमपी आनलाइन कियोस्क / पोर्टल / मंडल के मोबाइल एप के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है। साथ ही आनलाइन आवेदन की सुविधा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिले की समन्वयक संस्था, मंडल के संभागीय कार्यालयों के माध्यम से भी उपलब्ध रहेगी। परीक्षार्थियों को जिला परिवर्तन करने की स्थिति में नवीन चयनित जिले के जिला मुख्यालय पर परीक्षा केन्द्र आवंटित किया जायेगा। जिले के भीतर केन्द्र परिवर्तन मान्य नही किया जायेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें