कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने आमजनो से की आरोग्य सेतु ऐप के प्रयोग की अपील

Advertisement

( अनुपपुर )

अनूपपुर जिले में वर्तमान में 40780 नागरिक कर रहे हैं ऐप का इस्तेमाल, मैं सुरक्षित, हम सुरक्षित, भारत सुरक्षित, आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल कर कलेक्टर अनूपपुर फेसबुक पेज में करें साझा, उत्कृष्ट फोटोग्राफ को कलेक्टर अनूपपुर के आधिकारिक पेज से किया जाएगा पोस्ट

आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे की पहचान से व्यक्तियों एवं समाज की सुरक्षा होती है। कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा एवं बचाव हेतु अधिक से अधिक नागरिकों द्वारा इसका प्रयोग किया जाना आवश्यक है। जैसे-जैसे अधिक से अधिक लोग इसका उपयोग करेंगे, इसकी प्रभावशीलता बढ़ेगी। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने सभी नागरिकों से आरोग्य सेतु ऐप को इंस्टॉल करने की अपील की है।
श्री ठाकुर ने कलेक्टर अनूपपुर के आधिकारिक फेसबुक पेज में स्वयं आरोग्य सेतु ऐप के साथ फोटो साझा करके आमजनो को इस ऐप के अधिकाधिक उपयोग हेतु प्रेरित किया है। इसके साथ ही जागरूक युवाओं, प्रबुद्ध नागरिकों सहित समस्त आमजनो आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल कर कलेक्टर अनूपपुर के फेसबुक पेज में साझा करने की बात कही है। उत्कृष्ट फोटोग्राफ को कलेक्टर अनूपपुर के आधिकारिक पेज से पोस्ट किया जाएगा।
आपने यह भी कहा कि इंस्टॉलेशन के उपरांत स्वतः परीक्षण (सेल्फ असेस्मेंट) किया जाना भी जरूरी है। स्वतः परीक्षण मे नागरिकों को बुखार, सर्दी, खाँसी, साँस लेने में तकलीफ आदि की जानकारी, अन्य स्वास्थ्य व्याधियों की जानकारी डायबिटीज, उच्च तनाव, हृदय रोग आदि से सम्बंधित जानकारी, विगत 45 दिनो में अंतरराष्ट्रीय यात्रा की जानकारी, यदि नागरिक किसी पॉजिटिव कोरोना संक्रमित के सम्पर्क में आए हों तो इस सम्बंध में जानकारी अद्यतन करें। इसके साथ ही नागरिकों से यह भी अपेक्षित है कि उन्हें अगर भविष्य में ऊपर उल्लेखित कोई स्वास्थ्य समस्या होती है, तो उसे भी पुनः आरोग्य सेतु ऐप में स्वतः परीक्षण कर अद्यतन करते रहें।
जिन नागरिकों के पास स्मार्ट फोन नही है, ऐसे नागरिक सामान्य मोबाइल फोन से आईवीआरएस टोल फ्री नम्बर 1921 में कॉल करें, जिस पर उन्हें 1921 से कॉल बैक आएगा, जिस पर आवश्यक स्वास्थ्य सर्वे पूर्ण कराएँ। स्वास्थ्य स्थिति में परिवर्तन होने पर नागरिक पुनः 1921 में कॉल कर जानकारी अपडेट करें।
यह ऐप पूर्ण रूप से सुरक्षित है, इससे लाभ एवं अलर्ट प्राप्त करने के लिए आवश्यक है कि नागरिक आवश्यक अनुमतियाँ जैसे ब्लूटूथ, जीपीएस आदि की अनुमति प्रदान करके रखें। साथ ही ऐप को सदैव सक्रिय रखें ताकि उन्हें हर समय ख़तरे से आगाह किया जा सके। आरोग्य सेतु ऐप गूगल प्ले स्टोर एवं एप्पल स्टोर में उपलब्ध है। जिला एनआईसी प्रबंधक सुभाष ठाकरे ने जानकारी दी है कि वर्तमान में अनूपपुर जिले में 40780 नागरिक आरोग्य सेतु ऐप का प्रयोग कर रहे हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें