विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार का मास्टरस्ट्रोक, इन 16 BJP नेताओं को मिला बड़ा पद
(भोपाल) मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले नियुक्तियों का दौर जारी है। एक महीने में तीसरी बार निगम मंडलों के चार अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। इससे पहले सरकार ने 8 और फिर 4 निगम मंडल अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और चार उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था। अब इस लिस्ट में 4 नेता और शामिल हो गए हैं, यानी एक महीने में कुल 16 नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।



