केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर कोरोना योद्धाओ को सम्मानित करेंगे आज
( श्योपुर )
किसान कल्याण कृषि विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के केन्द्रीय मंत्री एवं मुरैना-श्योपुर क्षेत्र के सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर कोरोना योद्धाओ का 26 मई 2020 को प्रातः 10 बजे निषादराज भवन श्योपुर पर सम्मानित करेंगे।
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर नोबल कोरोना वायरस कोविड-19 के अंतर्गत श्योपुर जिले में कोरोना से जंग लडने में सक्रिय भूमिका अदा करने वाले कोरोना वारियर्स को सम्मानित करेंगे।
