इंदौर शहर में विभिन्न इंश्योरेंस कंपनियों को न्यूनतम स्टॉफ के साथ अति आवश्यक कार्य हेतु खोले जाने की अनुमति –

( इन्दौर )

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह ने नेशनल इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड, दी न्यू इण्डिया इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड तथा यूनाइटेड इण्डिया इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड के इन्दौर नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले विभिन्न कार्यालयों में न्यूनतम स्टॉफ के साथ कार्यालय के अन्दर केवल अति आवश्यक कार्य करने हेतु अनुमति प्रदान की है ।
इस संबंध में जारी आदेशानुसार इन कार्यालयों में नेशनल इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड,  दी न्यू इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड व यूनाईटेड इण्डिया इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड के अधिकारी/कर्मचारी बाहर के किसी भी व्यक्ति अथवा एजेन्ट से कार्यालयों में भौतिक रूप से संव्यवहार नहीं करेंगे।  नेशनल इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड, दी न्यू इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड व यूनाईटेड इण्डिया इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड के अधिकारी/कर्मचारी आमजन से ई-मेल/ऑनलाईन आदि के माध्यम से ही संव्यवहार कर सकेंगे । कार्यालय पूर्ण रूप से नहीं खोला जायेगा। बाहर से कार्यालय का शटर/दरवाजा तीन चौथाई बन्द रखेंगे ताकि आमजन का इसमें आवागमन नहीं हो सके । इन कार्यालयों के प्रमुख अपने सीमित अधिकारी/कर्मचारियों के वाहन एवं कर्फ्यू पास अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री बी.बी.एस.तोमर से प्राप्त कर सकेंगे ।
नेशनल इंश्यारेंस कंपनी लिमिटेड के जिन कार्यालय को खोले जाने की अनुमति दी गई है उनमें इंदौर रीजनल ऑफिस,  इंदौर डिवीजन-एक,  इंदौर डिवीजन-2,   इंदौर डिवीजन-3 तथा  इंदौर डिवीजन-4, इंदौर ब्रांच-एक, दो, चार तथा इंदौर ब्रांच पांच,  इंदौर सुखलिया बिजनेस सेंटर  तथा इंदौर एरोड्रम बिजनेस सेंटर शामिल है।
इसी तरह दी न्यू इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड  के मंडल क्रमांक-एक, दो तथा मंडल क्रमांक-तीन को खोले जाने की अनुमति दी गई है।
इसी तरह यूनाईटेड इण्डिया इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड के डिविजन ऑफिस क्रमांक-दो, तीन तथा चार,  सीबीओ क्रमांक-एक, तीन और चार तथा ओडी तथा टीपी क्लेम्स हब भी खोले जाने की सशर्त अनुमति दी गई है। इन सभी कार्यालय में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा और अन्य एहतियाती उपाय करना होंगे। आदेश का उल्लघंन करने पर भारतीय दण्ड प्रक्रिया की धारा-188 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें