मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पौध-रोपण किया

करंज, नीम और चंपा के पौधे लगाए

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में नीम, करंज और चंपा के पौधे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री संदेश राजपूत, विवेक भास्कर, शिवेंद्र राजपूत, रतन सिंह, राज सिंह, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की सुश्री भगवती शुक्ला, सर्वश्री प्रशांत तिवारी, संदीप शर्मा, भूपेन्द्र वालोटिया, आकाश शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, रविरूद्र शर्मा, गोपाल कृष्ण पाठक और हरीश शर्मा भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पीआर एसआई संस्था के सर्वश्री विजय बोंद्रिया, अविनाश वाजपेयी, मनोज द्विवेदी, प्रकाश साकल्ले, दिनेश शुक्ला, के.के. शुक्ला, पंकज मिश्रा, महावीर उपाध्याय और सुश्री बबीता ने भी पौधे लगाए।

सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती माया पटेल, श्री प्रेम नारायण पटेल, सुश्री हिमांशी, शिवांशी, पार्थ पटेल, योगेश पटेल, प्रकाश मालवीय और विवेक साहू ने भी पौध-रोपण किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें