https://rpkpindianews.com/ Nagar Parishad Dvaara Swachchhata Abhiyaan Mein Laaparavaahee chinta ka vishay

( विजयराघवगढ़ )

शासन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत महानगर ,नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान को मूर्त रूप देने मे कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है । नगरों में स्वच्छता अभियान के तहत कचरा गाड़ी द्वारा एकत्र कचरे का उठाव कर सफाई कर्मियों की सक्रियता से समस्त कचरे को नगर से बाहर ले जाकर छोड़ा जाता है किंतु कुछ दिनों से वार्ड का कचरा चौराहे में एकत्र कर दिया जाता है जो हवा आने पर स्थानीय रहवासियों के घरों व नालियों में एकत्र कचरा पहुंचता है जिससे विभिन्न प्रकार के कीड़े मकोड़े मच्छरों के पनपने से बीमारियां फैलने का भय भी है। स्थानीय नगर परिषद प्रशासन से अपेक्षा की जाती है की शासन के निर्देशानुसार व्यापारियों को कचरा एकत्र कर कचरा गाड़ी में ही डालने का आदेश दिया जाए।

रिपोर्ट: जागेश्वर प्रसाद मिश्रा विजयराघवगढ़

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें