https://rpkpindianews.com/ Sarkari Jameen Par Avaidh Nirmaan Rokane Mein Prashaasan Naakaam
( बरही )
जिला कटनी अंतर्गत तहसील बरही के खन्ना ग्राम में सूर्य सनातन मंदिर के बगल में पानी की टंकी के पास सरकारी जमीन में दिन दहाड़े अवैध निर्माण लगातार जारी है ,जो
प्रशासन के रोकने पर भी नही रुक रहा है। इस अवैध निर्माण मे सरकारी भूमि की बंदरबाट हो रही है , लोग मकान बनाकर बेच रहे है।
आपको बता दें कि जहां पर लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है वहाँ पर गोशाला के लिए बनगवा खन्ना के सरपंच सचिव की मांग पर गौशाला का प्रस्ताव विधायक द्वारा स्वीकृत किया गया है जिसमे 7 एकड़ का रकवा लगना है। प्रशासन से मांग है कि यह अवैध कब्जा खाली कराया जाए ताकि गोशाला की भूमि सुरक्षित हो सके।
रिपोर्ट: पी.डी. ताम्रकार, बरही

