कटनी जिले के 7407 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास में कराया वर्चुअली गृह प्रवेश
रीठी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत घुंघरा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
(कटनी)- -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को रीवा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से कटनी जिले के 7407 प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को वर्चुअली गृह प्रवेश करवाया। इस अवसर पर जिले के रीठी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत घुंघरा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा के मुख्य आतिथ्य में उत्सवी माहौल में समारोह आयोजित किया गया। जहां बडी संख्या में महिलांये एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही, पंचायत प्रतिनिधि,जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

गृह प्रवेश के कार्यक्रम के लिए हितग्राहियों ने जिले भर में अपने घरों में तोरण द्वार, रंगोली, फूल मालाओं से आकर्षकर साज -सज्जा के साथ विधिवत पूजा अर्चना और वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच गृह प्रवेश किया।
जिले की ग्राम पंचायतों मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वर्चुअल संबोधन के सीधे प्रसारण कार्यक्रम को भी ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक देखा और सुना।
जिले भर में गृह प्रवेश कार्यक्रम के सुचारू एवं सफल संचालन हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद ने पहले ही नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया था। जो संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायक के सहयोग से हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया।

कार्यक्रम के दौरान घुंघरा सरपंच राजीव नायक, अजय पप्पू मिश्रा, सचिव सुरेश बेन, पंच संतोष केवट, दिलीप केवट, पूर्व सरपंच कढोरीलाल , इन्द्र प्रसाद मांझी, बलराम यादव, प्रकाश साहू, सहित जनपद पंचायत सी.ई.ओ ज्ञानेन्द्र मिश्रा, परियोजना अधिकारी अभिषेक भार्गव, कार्यपालन यंत्री आर.ई.एस जी.एस.खटीक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजीत सिंह सहित अन्य जनप्रातिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारी की मौजूदगी रही।
विकासखण्ड कटनी के लिए 59 रीठी के लिए 56 बड़वारा के लिए 66 विजयराघवगढ़ के लिए 74 बहोरीबंद के लिए 79 सहित ढ़ीमरखेड़ा के लिए 73 नोड़ल अधिकारियों को नामांकित किया गया।

