प्रतिबंधित पॉलिथीन सामग्री का भंडारण एवं विक्रय करने पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लगाया 5000 हजार रुपए का जुर्माना

(कटनी) कटनी नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग एवं मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम द्वारा बाजार एरिया में प्रतिबंधित पॉलीथिन सामग्री का भंडारण एवं विक्रय करने पर संबंधित व्यापारी गणेश प्लास्टिक पर 5000 का जुर्माना लगाकर राशि वसूलने की कार्रवाई की गई। साथ ही अमले द्वारा संबंधित व्यापारी को हिदायत देते हुए कहा गया। कि दोबारा अगर प्रतिबंधित पॉलिथीन का क्रय विक्रय बाजार में करते पाए गए। तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहना इस कार्रवाई से बाजार एरिया के व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति मची हुई थी। कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक संजय मुकाती सहायक यंत्री प्रतीक ज्योतिषी जेपी शुक्ला नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी स्वास्थ्य निरीक्षक तेजभान सिंह दीपक मलिक वार्ड दरोगा करीफ खान सुसील मलिक सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें