कलेक्टर अवि प्रसाद ने रीठी के बी.ई.ओ. को दोहरे भुगतान मामले में किया नोटिस जारी

राशि की कराई वसूली

(कटनी)- कलेक्टर अवि प्रसाद ने रीठी के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा 47 एन.पी.एस. कर्मचारियों का दोहरा वेतन भुगतान करने के माामले को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही दोहरे भुगतान की राशि 15 लाख 1 हजार 599 रूपये की वसूली कर शासकीय कोष मे जमा करा दी गई है।

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने बी.ई.ओ अनिल चक्रवर्ती के कार्य को गंभीर लापरवाही माना है। श्री प्रसाद को जिला कोषालय अधिकारी शैलेष गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि आई.एफ.एम.आई.एस सॉफ्टवेयर की त्रुटि की वजह से दोहरा भुगतान हुआ है। साथ ही बी.ई.ओ कार्यालय स्तर से देयक तैयार करते समय निर्धारित आई.एफ.एम.आई.एस सॉफ्टवेयर में क्रियेटर, वेरीफायर और डी.डी.ओ एप्रूवल के निर्धारित चौनल का पूर्ण पालन नही किया गया है।

            इसके अलावा जिला कोषालय अधिकारी श्री गुप्ता ने आई.एफ.एम.आई.एस सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या के निराकरण हेतु आयुक्त कोष एवं लेखा भोपाल को पत्र भी लिखा गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें