ग्राम पठरा स्थित हनुमान धाम तालाब के 22.52 लाख से होने वाले जीर्णाेद्धार का भूमिपूजन संपन्न

Advertisement

कलेक्टर श्री प्रसाद नें निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से तालाब जीर्णाेद्धार का किया था वादा

(कटनी)- बड़वारा तहसील स्थित ग्राम पठरा के हनुमान धाम समीप स्थित तालाब में 22.52 लाख की लागत से कराये जाने वाले जीर्णाेद्धार कार्य का भूमिपूजन गुरूवार को क्षेत्रीय विधायक श्री बसंत सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीला धीरेन्द्र सिंह, जनपद पंचायत सदस्य सुनील सिंह, सरपंच अशोक सिंह, उपसरपंच अनिल सिंह सहित जनसेवा मित्र विकाश यादव सहित ग्रामवासियों की उपस्थिति मंे विधिवत पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ। तालाब के जीणोद्धार एवं सौदर्यीकरण कार्य का भूमपूजन होने से ग्रामवासियों मंे हर्ष की लहर व्याप्त है।

            ग्राम पंचायत पठरा में तालाब का जीर्णाेधार होने से ग्रामीणों को न सिर्फ जल संकट से निजात मिलेगी। बल्कि भू जल संवर्धन के साथ साथ ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार भी प्राप्त होगा। तालाब के जीर्णाेधार के साथ घाट का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

मार्च माह में भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने दिया था आश्वासन

            उल्लेखनीय है कि गत माह मार्च को बड़वारा तहसील के भ्रमण कार्यक्रम दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ग्राम पठरा पहुंचे जहां पर ग्रामीणों के तपोवन भूमि हनुमान धाम पहुचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरन ग्रामीणों ने मंदिर के पास स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण की मांग कलेक्टर से की थी, जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने तालाब का निरीक्षण कर ग्रामीणों को तालाब के सौंदर्यीकरण का आश्वासन दिया था। जिसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करा कर मनरेगा मद से 22.52 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्य के क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत पठरा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें