जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने बंजारी और पिपरा के निर्माणाधीन कार्यों का किया औचक निरीक्षण कर लिया जायजा

गुणवत्तापूर्ण निर्माण ,तय समय सीमा में पूर्ण किए जाने के दिए निर्देश
(कटनी)- निर्माणाधीन कार्य आंगनबाड़ी भवन, सुदूर सड़क, गेबियन एवं बाउंड्रीवॉल के साथ-साथ अन्य अपूर्ण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने बुधवार की देर शाम, विकासखंड विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायतों बंजारी और पिपरा के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने सख्त लहजे में कहा कि निर्माण और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही और लापरवाही नहीं बरती जावे अन्यथा सख्त कार्यवाही के लिए तैयार रहें। जायजा लेते हुए सीईओ ने कहा कि निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करें।
इस दौरान उन्होंने संचालित अन्य योजनाओं और गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। सीईओ श्री गेमावत ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन का लाभ अंतिम पंक्ति तक के पात्र हितग्राही तक पहुंचे,इस बात का विशेष ख्याल रखते हुए आवश्यक कार्यवाही करें। कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित ना रहे इसकी सतत रूप से निगरानी की जावे। जनपद स्तर के अधिकारी सघन रूप से गतिविधियों का अवलोकन एवं समय-समय पर निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के सीईओ के के पांडे एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें