मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 अंतर्गत कैम्प लगाकर हितग्राहियों के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में बचत बैंक खाते खुलवाने के निदेश जारी

Advertisement

(कटनी) – जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिशिर गेमावत नें जिले की समस्त जनपद पचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 अंतर्गत शत प्रतिशत हितग्राहियों के बचत खाता खुलवाने कैम्प के आयोजन हेतु स्थान एवं तिथि की कार्ययोजना तैयार कर 02 कार्य दिवसों में कार्यालय जिला ई-गवर्नेस की ई- मेल आई डी (degmkatni@gmail.com) पर प्रेषित करनें के निर्देश दिए है। श्री गेमावत ने इस कार्य हेतु संबंधितों को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के मैनेजर आकाश पटेल मोबाईल नं. 8319990205 से संपर्क कर अनिवार्य रूप से कैम्प आयोजित करने के निर्देशित किया है।

            इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) द्वारा संदर्भित पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि केवल आधार कार्ड एवं मोबाइल नं. के साथ शीघ्र व पेपर रहित प्रक्रिया से बैंक में खाता खुलवाकर खाताधारक प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण डी.बी.टी एवं डाकघर बचत योजनाओं आदि का लाभ सभी एक्ससे पोइंट डाकघरों पर मोबाइल एप के माध्यम से अथवा घर पहुंच बैंकिंग सुविधा के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 अंतर्गत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में हितग्राहियों के बचत खाता खुलवाये जाने हेतु पोस्ट आफिस में नियुक्त कर्मचारियों की जारी सूची के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर कैम्प आयोजित कर महिलाओं के बैंक खाते खुलवाने का कार्य कराया जा सकता है।

             प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुद्ध करने हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुख्य मंत्री लाडली बहना योजना 2023 प्रारम्भ की गयी है. इस योजना के तहत बहनों को प्रतिमाह 1 हजार रुपये कुल 12 रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे। जिसके लिए पात्र महिलाओं के स्वयं के नाम का डी.बी.टी.इनेबल्ड बैंक खाता होना अनिवार्य है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें