क्विज के माध्यम से देश जानेगा कटनी का गौरवमयी इतिहास, रोजाना दो हजार की पुरुस्कार राशि जीतने का मौका

कलेक्टर की एक और अभिनव पहल  कटनी को जाने ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

संपूर्ण भारतवासी क्विज में भाग लेकर जीत सकते हैं रोजाना पुरुस्कार

(कटनी)- समूचा देश हमारी कटनी के गौरवमयी इतिहास, समृद्धशाली सांस्कृतिक, साहित्यिक और भौगौलिक विरासत सहित कई विशेषताओं से अब परिचित होगा। यह सब संभव होने जा रहा है कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की विशेष रुचि और प्रयासों से। समूचा देश जिला प्रशासन कटनी द्वारा प्रारंभ की गई ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से कटनी को बेहतर और नए सिरे से जान सकेगा।

रेडक्रॉस सोसायटी और इनटेक चौप्टर कटनी बने इस अभिनव पहल के सहयोगी

कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के नवाचारों में शामिल इस एक और अभिनव पहल में रेडक्रॉस सोसायटी कटनी और इनटेक चौप्टर कटनी सहयोगी की भूमिका  में है। इन दोनों संस्थाओं के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ आज विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शाम 5 बजे कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा किया गया। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इस ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के लिए शिक्षविद विवेक दुबे को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस प्रतियोगिता के लिए डॉ अमित साहू द्वारा लिखित पुस्तक ष्राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में कटनी का योगदानष् और राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल द्वारा लिखित कटनी अतीत दर्शनष् को संदर्भ के तौर पर लिया गया है। इस प्रतियोगिता का कंटेंट तैयार करने बनी समिति में इनटेक चौप्टर कटनी के मोहन नागवानी, राजेंद्र प्रसाद ठाकुर, चित्रा प्रभात, सत्यदेव चतुर्वेदी, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल शामिल हैं।

15 अगस्त तक रोजाना होगी प्रतियोगिता

कटनी को जानो ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के संबंध में कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कटनी जिले के गौरवपूर्ण इतिहास, विशेषताओं और राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में कटनी के योगदान से समूचे देश के आम जनमानस और नई पीढ़ी को परिचित कराना है। यह ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आज 8 मई से प्रारंभ होकर  सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर शेष सभी दिवस प्रतिदिन 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक आयोजित की जाएगी। जिसमें आज 8 मई को प्रतियोगिता का कंटेंट और प्रश्न शाम 5 बजे प्रसारित किया जाएगा। जिसमें प्रतिभागी आज रात 12 बजे तक प्रश्नों के ऑनलाइन जवाब सबमिट कर सकते हैं। 9 मई से

            प्रतिदिन सुबह 11 बजे कटनी के इतिहास, विशेषताओं और रोचक जानकारियों से संबंधित एक निर्धारित कंटेंट (जानकारी) ऑनलाइन साझा की जाएगी। साथ ही इस कंटेंट पर आधारित बहुविकल्पीय 10 प्रश्न ऑनलाइन प्रसारित किए जायेंगे। जिनके उत्तर प्रतिभागी को उसी दिन रात 12 बजे तक ऑनलाइन सबमिट करने होंगे। अगले दिन सुबह 11 बजे परिणाम घोषित करने के साथ ही नया कंटेंट और नए 10 बहुविकल्पीय प्रश्न प्रसारित किए जायेंगे। यह क्रम 15 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा। प्रतिभागी nic.in/event कटनी-को -जाने -प्रतियोगिता/ लिंक के जरिए प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा जनसंपर्क कटनी द्वारा प्रतियोगिता से संबंधित जारी क्यूआर कोड को स्कैन कर भी प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।

प्रतिभागी का भारत की नागरिकता होना जरूरी

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को भारत का नागरिक होना जरूरी है। इसके अलावा किसी प्रकार की कोई बाध्यता प्रतिभागी के लिए निर्धारित नहीं की गई है। किसी भी उम्र के प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

रोजाना दो हजार की पुरुस्कार राशि

प्रतिदिन प्रस्तुत सही जवाब के आधार पर रेंडमली विजेताओं का चयन किया जाएगा। जिसमें प्रथम स्थान में आने वाले प्रतिभागी के लिए 1000 रूपए, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागी को क्रमशरू 500, 300 और 200 रुपए पुरुस्कार राशि निर्धारित की गई है।

बच्चों और युवाओं के लिए लाभकारी होगी यह प्रतियोगिता

उल्लेखनीय है कि कटनी को जानो प्रतियोगिता बच्चों और युवाओं के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से नई और युवा पीढ़ी राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में कटनी के योगदान को बेहतर तरीके से जान सकेगी। इसके साथ ही कटनी के पर्यटन स्थल, प्राकृतिक और मानव निर्मित जल  संरचनाओं, दूरसंचार, चित्रित शैलाश्रय, खनिज संपदा, रेल संरचना, आयुध निर्माणी आदि के संबंध में कई रोचक जानकारियों से रूबरू होंगे। ऑनलाइन क्विज के माध्यम से आम जनमानस को कटनी के साहित्यिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक, कला, खेल आदि क्षेत्र के इतिहास, प्रशासनिक ढांचे सहित कई रोचक और महत्वपूर्ण जानकारियों से परिचित हो सकेंगे। साथ ही बच्चे गर्मी की छुट्टी का सदुपयोग भी कर पाएंगे।

देश के पटल पर मजबूती से उभरे कटनी का नाम

कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से समूचा देश कटनी के बारे में जान सकेगा और कटनी का नाम समूचे देश में मजबूती से उभरेगा। इस हेतु प्रतियोगिता के प्रमोशन के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा आयुक्त जनसंपर्क संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल को पत्र भी लिखा गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें