प्रधानमंत्री आवास के ब्लॉक समन्वयक कटनी को आवास की प्रगति के क्रियान्वयन में लापरवाही करना पड़ा मंहगा
नो वर्क, नो पे के आधार पर जिला सीईओ श्री गेमावत ने आदेश जारी कर एक सप्ताह की अवधि के लिए किया अवैतनिक*
(कटनी)- 28 अप्रैल की अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बिना पूर्व सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित रहने, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध न्यून प्रगति पाई जाने पर निर्देशानुसार लक्ष्य अर्जित नहीं करने के फलस्वरुप जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के जनपद कटनी के ब्लाक समन्वयक बलराम दाहिया को एक सप्ताह के लिए नो वर्क- नो पे के आधार पर एक सप्ताह की अवधि के लिए अवैतनिक किए जाने का आदेश जारी किया है। बता दें कि 27 अप्रैल को आयोजित राज्य स्तरीय वीडियो कांफ्रेंसिंग में पीएम आवास की प्रगति न्यून पाई जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद बीसी श्री बलराम दाहिया द्वारा जनपद पंचायत कटनी को निर्धारित लक्ष्य 362 प्रधानमंत्री आवासो को पूर्ण कराए जाने के विरुद्ध मात्र 69 आवास पूर्ण कराए जाने के साथ आवास पूर्णता प्रतिवेदन और साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं उदासीनता बरती जाने के फलस्वरूप जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने आदेश जारी कर सीईओ जनपद पंचायत कटनी को एक सप्ताह के वेतन/ मानदेय कटौती के निर्देश दिए है।
