प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र हिंगलाज माता मंदिर पर नारी सम्मान योजना के तहत कार्यक्रम हुआ आयोजित

एक साल में 25 हज़ार की मदद देगी कांग्रेस सरकार -पूर्व विधायक चंदा सिंह

(पलेरा) खरगापुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में स्थानीय नगर से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र ग्राम घूरा हिंगलाज माता मंदिर प्रांगण पर नारी सम्मान योजना के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं का पुष्पमाला से सम्मान करते हुए खरगापुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती चंदा-सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के द्वारा आज मंगलवार को ‘नारी सम्मान योजना’ लॉन्च की जा रही है ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के द्वारा नारी सम्मान योजना की शुरुआत छिंदवाड़ा के परासिया में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन भी शुरू होंगे। योजना का आगाज सुंदरकांड पाठ से होगा। जिसके बाद पहला फॉर्म खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी भरेंगे। पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि इस योजना में कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देने का वचन दिया है, इसके साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा। पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सिंह ने बताया कि कुल मिलाकर महिलाओं को इस योजना से हर साल 25 हज़ार की आर्थिक मदद मिलेगी। श्रीमति गौर ने कहा कि बड़ी बात यह है कि भाजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना की तरह नारी सम्मान योजना में किसी प्रकार का आयु सीमा का बंधन नहीं हैं।

कोई शर्त न होने से सभी महिलाएं पंजीयन करा सकेंगी। साथ ही आवेदन का प्रारूप भी बेहद संक्षिप्त है। उन्होंने कहा कि हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर योजना फार्म भरवाएंगे। नारी सम्मान योजना की जरुरत को बताते हुए कांग्रेश की पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि आज मंहगाई की बुलेट ट्रेन से सबसे ज्यादा हमारी महिलाएं और बहनें प्रभावित हुई हैं। ऐसे में कांग्रेस की सरकार इनकी आत्मनिर्भरता के लिए 1500 रुपए महीना देंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी का कहना है कि 400 – 500 रुपए का सिलेंडर 1100 रुपए से ज्यादा का हो चुका है।

एक तरफ भाजपा महिलाओं को एक हजार रुपए देगी दूसरी तरफ मंहगाई की चपत लग रही है। कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक श्रीमती गौर के द्वारा महिलाओं की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की जा रही नारी सम्मान योजना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू राय, रामलाल रैकवार, हरबू रैकवार, वर्षा त्रिपाठी, श्रीमती जमुनी, अनीता कुशवाहा, रश्मि पाल, प्रभा, नर्मदा, भगवती, राजाबाई समेत बड़ी संख्या में महिलाएं एवं जन समुदाय उपस्थित रहा।

रिपोर्ट :- शिवराज सिंह पायक , टीकमगढ़ 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें