केंद्रीय नेतृत्व की लताड़, भारतीय जनता पार्टी में चुनाव लड़ने के लिए जिलाध्यक्षों को छोड़ना पड़ेगी कुर्सी, सियासी हलचल तेज!

मध्य प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है।

चुनाव लड़ने के लिए जिलाध्यक्षों को देना होगा इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी में जिला अध्यक्षों के चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा फैसला किया गया। बैठक में फैसला हुआ है कि बीजेपी जिला अध्यक्ष को चुनाव नहीं लड़ाएगी, वही चुनाव लड़ने के लिए जिला अध्यक्षों को पहले इस्तीफा देना होगा। ज्ञात हो कि बीते दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में एमपी भाजपा के नेताओं को चुनाव को लेकर बड़ी नसीहत दी थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि चुनाव लड़ने के लिए जिला अध्यक्षों को पहले इस्तीफा देना होगा।

विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जिलाध्यक्ष

इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है और कई ऐसे जिले हैं जहां के जिलाध्यक्ष चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में संगठन ने अलग अलग जिलों में बदलाव की तैयारी भी शुरु कर दी है। खबर है कि जिलों में टिकट की दावेदारी के इच्छुक जिलाध्यक्षों को जल्द पदमुक्त किया जा सकता है, उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।

पंकज पाराशर, RPKP INDIA NEWS , छतरपुर✍️

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें