हिंदुत्व की रक्षा से ही होगी राष्ट्र रक्षा,हिंदुओं की मुखरता से ही भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र

Advertisement

(जबलपुर) वर्तमान राजनैतिक परिवेश में सभी राजनैतिक दल बहुसंख्यक हिंदुओं की चुप्पी के कारण उनकी उपेक्षा कर केवल अल्पसंख्यकों के हित संरक्षण में संलग्न हैं जो की न केवल हिंदुओं के लिए बल्कि राष्ट्र के लिए भी घातक है। 85 प्रतिशत हिदुओं के हित संरक्षण से ही राष्ट्र की रक्षा हो सकेगी। इसके लिए हिंदुओं को मुखर होकर हर अन्याय का पुरजोर विरोध करना होगा और भारत को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र बनाना होगा।
उक्त उद्गार सतना में आयोजित भारत रक्षा मंच के प्रांतीय अभ्यास वर्ग में मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री सूर्यकांत केलकर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर योगेश ताम्रकार,जिला भाजपा अध्यक्ष सतीश शर्मा व समाजसेवी रवि शंकर गौरी ने भी अपने विचार रखे।
प्रांत अध्यक्ष डॉ.एच. पी. तिवारी ने महाकौशल प्रांत में संगठन द्वारा किए जा रहे हिंदुत्व और राष्ट्र रक्षा संबंधी कार्यों की जानकारी साझा की। प्रांतीय महामंत्री विश्व नाथ मिश्रा ने अभ्यास वर्ग की आवस्यकता प्रतिपादित की। प्रांत मंत्री सुरेंद्र अग्निहोत्री,लक्ष्मण तिवारी, जीवेश पांडे, डॉ.सरोज सोनी ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम में संयोजक प्रकाश अग्रवाल, अशोक द्विवेदी,विजय द्विवेदी,लालजी पाठक,रामायण प्रसाद चौबे,प्रवीण गुप्ता,आकाश अग्रवाल,रामचरित मिश्रा,कैप्टन राज द्विवेदी,संतोष मिश्रा,संजय अग्रवाल व आनंद मोहन मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें