निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें आई.एच.एस.डी.पी.योजना के भवनों में अवैध कब्जाधारियों को पात्रता के आधार पर प्राथमिकता प्रदान करते हुए आवंटन हेतु कलेक्टर महोदय से मुलाकात कर दिया पत्र

Advertisement

(कटनी)- निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक नें कटनी जिले के कलेक्टर श्री अवि प्रसाद से मुलाकात कर कटनी नगर निगम सीमांतर्गत आई.एच.एस.डी.पी. योजना के अंर्तगत निर्मित भावनों को जरूरतमंद पात्र हितग्राहियों को आवंटित करनें के संबंध में चार्च करते हुए दिया पत्र । आई.एच.एस.डी.पी. योजना में कलेक्टर महोदय जिले स्तर पर मानीटरिंग कमेटी के चेयरमेन भी है ।
कटनी नगर के इन्द्रानगर, सरलानगर, पड़रवारा, अमीरगंज क्षेत्रों में बने आई.एच.एस.डी.पी. योजना के अंतर्गत भवनो का आवंटन पात्र हितग्राहियों को किया जाता है। वर्तमान में  आई.एच.एस.डी.पी. योजना के भवन शेष है, जिनका आवंटन नही किया गया है। वर्तमान में आई.एच.एस.डी.पी. योजना अंतर्गत शेष बचे भवनों में निवासरत् (अवैध कब्जा किये गये) लोगों को नगरपालिक निगम, कटनी द्वारा भवनों को खाली किए जाने का नोटिस दिया गया है, अवैध कब्जा किए गये लोगो को आई.एच.एस.डी.पी. योजना में पात्रता के आधार पर प्राथमिकता प्रदान करते हुए भवनों को जरूरतमंद पात्र हितग्राहियों को शेष भवनों का आवंटित किया जावे ताकि भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज  सिंह चौहान जी की मंशानुसार  सबका पक्का मकान हो, सबके पास अपनी पक्की छत हो,ऐसे उच्च विचारों के अनुसारप्रदेश  की जनता का विकास हो, साथ ही आई.एच.एस.डी.पी. योजना के शेष बचे भवनों को जरूरतमंद हितग्राहियों को वितरित किया जावे ताकि शासन की महत्पूर्ण योजना का लाभ जरूरतमंद हितग्राहियों को प्राप्त हो  सके।

रिपोर्ट :- सचिन यादव , स्टेट हेड RPKP  INDIA न्यूज़,  कटनी 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें