मंगलवार को 5 हजार 833 लोगों को दी गई रोग प्रतिरोधात्मक आयुष औषधि

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने आयुष औषधियों का सेवन कराया जा रहा है। जिला आयुष विभाग द्वारा अपने 33 ग्रामीण औषधालयों के क्षेत्रान्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में आयुष दवा वितरण कराने 33 आयुष टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव की सावधानियों और सोशल डिस्टेन्स का पालन करने के लिये जागरुक भी कर रही हैं।

            जिला आयुष अधिकारी डॉ0 आर0के0 सिंह ने बताया कि मंगलवार 26 मई को जिले में कुल 5 हजार 833 व्यक्तियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया है। इस दौरान 1264 व्यक्तियों को आयुर्वेदिक औषधि मंे 14.75 किलोग्राम त्रिकटु चूर्ण और 0.050 किलोग्राम संशमनी वटी का वितरण किया गया है। इसके साथ ही 4569 व्यक्तियों को 915 ड्रम आर्सेनिक एल्बम होम्योपैथी दवा प्रदान की गई है। कटनी जिले में इस दौरान मंगलवार को बाहर से आये कुल 47 मजदूरों का भी आयुष विभाग द्वारा औषधियों का वितरण किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें