सियापोस बाबा की दरगाह में 19 मई से 21 मई तक शानदार कब्बाली का होगा आयोजन

(विजयराघवगढ़) तहसील मुख्यालय के पड़ोसी ग्राम बंजारी में विगत वर्षो की भांति सियापोस बाबा की दरगाह में 19 मई से 21 मई तक शानदार कब्बाली के मुकाबले में देश के जाने माने मशहूर कब्बाल पहुच करअपने करतब दिखाएंगे। जिसमे 19 मई को जुमा की नमाज उपरांत दरगाह शरीफ में कुरआन ख्यानी आजाद चोक से चादर उथाई जाएगी जो नदीपार विजयराघवगढ़ बंजारी से ग्रस्त करते हुए दरगाह शरीफ पहुचेगी। जहां पर चादर पोसी के बाद 10 बजे से जश के आलिया का अजीमुरसान इजलाश होगा । 20मई को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैमोर के इंजीनियर नबाब खान रहेगे। वही 21 मई को कब्बाली के शानदार मुकाबले के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक रहेंगे। विशिष्ट अतिथि में नागपुर के प्यारे खान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान , मण्डल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा , हाजी एहसान बाबू ग्रोवर , एन एन चन्द्रा, पी डी अवस्थी , मुन्नू दीक्षित एवं केशव अवस्थी रहेंगे। 20 मई को कर्नाटक बेंगलूर सलीम जावेद और जौनपुर उत्तरप्रदेश की गुड़िया परवीन एव 21 मई को बदायूउत्तर प्रदेश के जुनैद सुल्तानी एवं जौनपुर की गुड़िया परवीन का कब्बाली में शानदार मुकावला होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों पत्रकारों सहित समाज सेवको की उपस्थिति लाखो लोग कब्बाली के शानदार मुकाबले का आनंद लेने बाबा की दरगाह में पहुचेंगे।

रिपोर्ट : आरिफ खान , RPKP INDIA NEWS , कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें