Vijayraghavgarh Mahotsav 2023 : विजयराघवगढ़ महोत्सव में आज शिरकत करेंगी प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर, भजनों और शानदार गीतों की मचेगी धूम, कार्यक्रम में लगेंगे चार चांद

(विजयराघवगढ़) स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद राजा सरजू प्रसाद जी की स्मृति में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के प्रयासों से आयोजित हो रहे विजयराघवगढ़ महोत्सव मेले में 20 मई को प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर शिरकत करेंगी। सुंदर भजनों और शानदार गीतों से कार्यक्रम स्थल में धूम मचेगी। हरिहर तीर्थ धाम में आज सुरों की महफिल सजेगी जिसमे दर्शक जमकर झूमेंगे। उल्लेखनीय है की एक माह तक आयोजित होने वाले विजयराघवगढ़ महोत्सव मेले में लोगों की चहल पहल लगातार बढ़ रही है।

कार्यक्रम स्थल शाम ढलते ही सतरंगी रोशनी से सराबोर हो जाता है तो वहीं मेले में महिला, पुरुषों, युवाओं, बच्चों की भीड़ आनंद लेने पहुंच रहे हैं। तरह तरह के झूले, सर्कस यानी मौत का कुआं, बच्चों के झूले, मिक्की माउस, मिनी स्विमिंग पूल, विभिन्न प्रकार के स्टाल, खान पान सामग्री की दुकानें आदि आकर्षण और मनोरंजन के साधन हैं। विधायक श्री पाठक द्वारा आयोजन को मनोरंजक बनाने के लिए लगातार सांस्कृतिक आयोजन कराए जा रहे हैं। विगत दिवस बुंदेली लोकगीतों ने शमा बांधने का काम किया था। वहीं आज कार्यक्रम में धूम मचाने के लिए शहनाज अख्तर पहुंचेंगी। विधायक श्री पाठक द्वारा आम जन से आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई है।

✍️ अजय त्रिपाठी , विजयराघवगढ़ 

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें