संयुक्त राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा एवं राज्य वन सेवा प्रारम्भिक परीक्षा संपन्न, कलेक्टर अवि प्रसाद ने दी शुभकामनाएं

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

परीक्षार्थियों से कहा-बेस्ट ऑफ लक

(कटनी)- कलेक्टर अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की रविवार को आयोजित हुई परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने परीक्षा केंद्रों में पहुंचे। परीक्षार्थियों से चर्चा की , सफलता की शुभकामनाएं दी और कहा-बेस्ट आफ लक….।

    जिला मुख्यालय के 7 परीक्षा केंद्रों शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज झिंझरी ,कटनी आटर्स एंड कॉमर्स कॉलेज नई बस्ती, शासकीय तिलक कॉलेज खिरहनी,नालंदा हायर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाईन,शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय माधवनगर, सरस्वती हायर सेकेंडरी विद्यालय नई बस्ती,

बार्डस्ले इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटनी में रविवार को संयुक्त राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा एवं राज्य वन सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा का  आयोजन दो सत्रों में किया गया।

            परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी,  ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद एवं  पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा बर्डस्ले इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंड्री स्कूल सहित अन्य परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया।

            निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद ने परीक्षा केंद्रो पर उपस्थित परीक्षार्थियों से संवाद कर बेस्ट ऑफ लक…….. कहकर अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को आयोजित परीक्षा में जिले में 3359 परीक्षार्थियों ने 7 केंद्रों पर परीक्षा दी। प्रथम पाली में 2262 के सापेक्ष 1686 शामिल हुए और 576 अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में 2262  परीक्षार्थी के सापेक्ष 1673 शामिल हुए और 589 अनुपस्थित रहे।

            जिले में रविवार को राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा आयोग की प्रारम्भिक परीक्षा प्रातः 10 से 12 व अपराहन 2ः15 से 4ः15 की दो पालियों में आयोजित कराई गयी।

     परीक्षा के व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिये अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, एस डी एम प्रिया चंद्रावत एवं उड़नदस्ता दल द्वारा परीक्षा केंद्रों का सतत औचक निरीक्षण कर संचालित परीक्षा गतिविधियों का अवलोकन किया गया। इसके  अतरिक्त शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहा तथा परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सम्पन्न हुई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें