Vijayraghavgarh Mahotsav 2023 : विजयराघवगढ़ महोत्सव मेले में आज सजेगी सुरों की महफिल, आर्केस्ट्रा का होगा शानदार आयोजन, कलाकार बांधेंगे शमा
(विजयराघवगढ़) 15 मई से 15 जून तक बंजारी के विशाल मैदान में आयोजित हो रहे विजयराघवगढ़ महोत्सव मेले में आज सुरों की महफिल सजेगी जिसमें आर्केस्ट्रा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जायेंगी। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा इस आयोजन को सफल रूप देने के लिए नित नए मनोरंजक और सांस्कृतिक आयोजन कराए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजन में चार चांद लगाएगा। आज फिर विजयराघवगढ़ महोत्सव में धूम मचेगी। आमजन से इस शानदार कार्यक्रम में पहुंचकर सहभागिता दर्ज कराने और कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील आयोजन समिति द्वारा की गई है।
अजय त्रिपाठी , विजयराघवगढ़

