Vijayraghavgarh Mahotsav 2023 : देश के जाने-माने कवियों से गूंजेगा हरिहर तीर्थ धाम, विजयराघवगढ़ महोत्सव में मचाएंगे तहलका

(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ महोत्सव का कार्यक्रम 15 मई से 15 जून तक चलने वाले इस 1 माह के महोत्सव में आज शाम कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कवि सम्मेलन में देश प्रदेश के प्रसिद्ध कवि और कवयित्री शामिल होंगे और हरिहर तीर्थ धाम पर अपनी कविताओं का जादू और जनता को इस रामराजा पहाड़ की अच्छाइयों को अपने कविताओं के माध्यम से न तो प्रदेश में बल्कि पूरे देश विदेश में इसका परचम लहराने का काम करेंगे। आज शाम 7:30 बजे से इस प्रोग्राम को माननीय विधायक संजू भैया की उपस्थिति में किया जाएगा। आप सभी इस कार्यक्रम को पहुंचकर इन कवियों के कविता का आनंद उठाना ना भूलें।

“कवि, एक आवाज है
कवि, एक राज है
कवि, एक भावों का शिल्पकार है
कवि, एक साहित्य का द्वार है
कवि, एक आसमान है
कवि, कलम की उड़ान है”

इसे भी देखे :- पिता सत्येंद्र पाठक की स्मृति में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बनवाया सर्वसुविधायुक्त अस्पताल , सीएम शिवराज ने किया शिलान्यास

इन कवियों की रहेगी उपस्थिति

विजयराघवगढ़ महोत्सव में कवि मनोहर मनोज (कटनी), गुरु सक्सेना सांड (नरसिंहपुरी), शशि कांत यादव , दिनेश देसी घी (शाजापुर), अमित शुक्ला (रीवा), नम्रता श्रीवास्तव (भोपाल) , अजय त्रिपाठी कवि एवं पत्रकार (विजयराघवगढ़), प्रियंका मिश्रा कवयित्री (विजयराघवगढ़) के साथ माननीय विधायक संजू भैया और कटनी जिले के गणमान्य नागरिक और संजू भैया के चहेते क्षेत्रवासियों के साथ-साथ प्रदेश के लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
    RPKP INDIA NEWS

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें